सरकार पर बरसीं आशाएं
लोहाघाट : विभिन्न मांगों के लिए संघर्ष कर रही आशा कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए
लोहाघाट : विभिन्न मांगों के लिए संघर्ष कर रही आशा कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। आशाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग की। कार्यकत्रियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया। बाद में कार्यकत्रियों द्वारा एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
आशा वर्कर्स की जिलाध्यक्ष सरोज पुनेठा के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने सीएचसी लोहाघाट से एसडीएम कोर्ट परिसर तक रैली निकाली। आशाओं का कहना था कि सरकार मांगों को अनदेखा कर उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मंहगाई के दौर में सरकार द्वारा आशाओं को कार्य के अनुरूप उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र आशाओं की मांगे पूरी करने की मांग के साथ उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। बाद में कार्यकत्रियों द्वारा एसडीएम पारितोष वर्मा के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस मौके पर रीता पुजारी, रेखा पुजारी सहित दर्जनों आशा कार्यकत्रियां उपस्थित थी।