मां दुर्गा के जयकारों से गूंजी नगरी
लोहाघाट : गोरखा नगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव के दौरान आयोजन समिति द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से होत
लोहाघाट : गोरखा नगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव के दौरान आयोजन समिति द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैंकड़ों लोगों ने प्रतिभाग कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।
झांकी का शुभारंभ गोरखा नगर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी व विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी द्वारा किया गया। अतिथियों ने नगरवासियों को दुर्गा महोत्सव की बधाई देते हुए उनके प्रयास की सराहना की। झांकी में मुख्य आकर्षक छोलिया नर्तकों के वेश में सजे बच्चे रहे। बच्चों ने कुंमाऊनी गीत व नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। मां दुर्गा के रथ के आगे सिर पर कलश लेकर चल रहीं बालिकाएं भी आकर्षण का केंद्र बनीं थीं। झांकी चौक बाजार से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से गोरखा नगर तक ले जाई गई। झांकी के सफल संचालन में शेखर गोरखा, रमेश विश्वकर्मा, बॉबी गोरखा, सचिन गोरखा, भानू गोरखा, रजत गोरखा, हरीश गोरखा, दिनेश गोरखा, मनीष थापा, संजय, शरद, सुभाष, सोहन, रवि, सभासद रमा देवी, ममता देवी, अनीता गोरखा, मंजू देवी, नीमा देवी, हेमंत पांडेय, मीना जोशी, राकेश , सुशील थापा, संदीप आदि द्वारा सहयोग किया गया।
:::::::::::::
खेलकूद प्रतियोगिताओं की धूम
लोहाघाट : दुर्गा महोत्सव में स्कूली बच्चों की खेलकूद व बौद्धिक प्रतियोगिताओं की धूम मची हुई है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में फरीद कुरैशी, विवेक सार्की, अप्रिता गोर्खा, सीनियर वर्ग में पंकज मेहता, अभिषेक गोरखा, प्रकाश शर्मा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। बेबी शो में प्रेरणा ने पहला, गरिमा ने दूसरा तथा सावनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कृतिका, रितिका, सौम्या पहले तीन स्थानों पर रही तथा विवेक पंत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में मंजू देवी ने पहला, ममता देवी ने दूसरा तथा पुष्पा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अंकिता, संजना, निधि ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।