दो माह से चार हैंडपंप खराब
By Edited By: Published: Mon, 25 Aug 2014 08:37 PM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2014 08:37 PM (IST)
लोहाघाट : नेपाल सीमा से लगे पुल्ला क्षेत्र में पिछले दो माह से चार हैंडपंप खराब पडे़ हैं। जिसके चलते क्षेत्रवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। हालात यह है कि हैंड पंप खराब होने से लोगों को कई किमी पैदल चलकर पानी ढोने को मजबूर होना पड़ा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता आन सिंह भंडारी, केशव दत्त, रुद्र सिंह भंडारी, गिरीश चन्द्र, जगदीश चन्द्र, राम सिंह, विनोद सिंह, गणेश दत्त आदि ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से इसकी सूचना दी जा चुकी है परंतु किसी ने सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। क्षेत्रवासियों ने जल संस्थान के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एक सप्ताह के अंदर हैंडपंपों को ठीक नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें