जंगली मशरूम खाकर बेहोश हुए छह मजदूर, एक गंभीर
घाट विकासखंड के कांडई पुल में मजदूरी करने वाले छह नेपाली मजदूर जंगली मशरूम खाकर बेहोश हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
By BhanuEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 07:21 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 07:48 PM (IST)
गोपेश्वर। घाट विकासखंड के कांडई पुल में मजदूरी करने वाले छह नेपाली मजदूर जंगली मशरूम खाकर बेहोश हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
भारत भूमि बिल्डर्स कंपनी में काम करने वाले छह मजदूर जंगली मशरूम की सब्जी खाने के बाद जंगल में लकड़ी काटने गए थे। इस दौरान जंगल में ही उनकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों ने ठेकेदार विष्णु प्रसाद को सूचना दी। इसके बाद मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार मजदूरों में जीत बहादुर, धन बहादुर, मिलम बहादुर, गिरी बहादुर, उपेंद्र बहादुर और प्रेम बहादुर शामिल हैं। मजदूरों में जीत बहादुर की हालत गंभीर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें