संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी
गोपेश्वर: चमोली जिले में एक विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में विवाहिता झुलस गई। उसे गंभीरावस्था में
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 06:28 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 06:28 PM (IST)
गोपेश्वर: चमोली जिले में एक विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में विवाहिता झुलस गई। उसे गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति देखते हुए उसे श्रीनगर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
बीती रात 31 वर्षीय कविता देवी पत्नी प्रेम ¨सह निवासी देवर खडोरा, बैना तोक को जली हुई अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया। विवाहिता की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे श्रीनगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। रेफर होने से पहले उपजिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने महिला के बयान दर्ज किए। मामले में चमोली पुलिस बयानों के आधार पर विवेचना की बात कह रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें