माणा पास से भारत चीन के बीच हो आवाजाही का समझोता
पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया ने कहा कि भारत और चीन के बीच पर्यटकों की आवाजाही चमोली जनपद के माणा पास से भी होनी चाहिए। इसके लिए दोनों देश के बीच समझोते की उन्होंने पैरवी की।
गोपेश्वर। पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया ने कहा कि भारत और चीन के बीच पर्यटकों की आवाजाही चमोली जनपद के माणा पास से भी होनी चाहिए। इसके लिए दोनों देश के बीच समझोते की उन्होंने पैरवी की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा होता है तो पर्यटन और तीर्थाटन दोनों को गति मिलेगी।
पत्रकारों से बातचीत में केदार सिंह फोनिया ने कहा कि उत्तराखंड में यात्रा व्यवस्था बेहतर है। बदरीनाथ रूट पर सिरोबगड़ और लामबगड़ में भूस्खलन की समस्या से निपटने के लिए सरकार को इन क्षेत्रों में सुरंग का निर्माण कराना चाहिए। यही इस समस्या का स्थाई समाधान होगा।
उन्होंने कहा कि पहले भी बदरीनाथ से आगे माणा पास से तिब्बत और भारत के बीच व्यापार होता था। अब केंद्र सरकार को इस दिशा में भी कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माणा पास से चीन की सीमा तक भारत में बेहतर सड़क है।
इसी तरह दूसरी ओर चीन ने भी सड़क बनाई हुई है। यदि दोनों देशों के बीच पर्यटन के क्षेत्र में कोई समझोता होता है तो इस सड़क का इस्तेमाल भी हो सकेगा। साथ ही दोनों देशों में पर्यटन और तीर्थाटन विकसित होगा।
पढ़ें- चीन में बना था सीमा पर मार गिराया गया ड्रोन