आज से बंद होगी फूलों की घाटी की आवाजाही
संवाद सूत्र, जोशीमठ: विश्व धरोहर फूलों की घाटी शुक्रवार को पर्यटकों की आवाजाही को शीतकाल के लिए बं
संवाद सूत्र, जोशीमठ:
विश्व धरोहर फूलों की घाटी शुक्रवार को पर्यटकों की आवाजाही को शीतकाल के लिए बंद कर दी जाएगी। इस वर्ष फूलों की घाटी मात्र 29 दिनों के लिए ही खुली। इस दौरान 181 देशी-विदेशी पर्यटकों ने फूलों की घाटी का दीदार किया।
गौरतलब है कि जून 2013 में आपदा के चलते फूलों की घाटी को जाने वाला पैदल मार्ग जहां क्षतिग्रस्त हो गया था वहीं दो पुल भी बह गए थे। इसके बाद फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ने एक अक्टूबर को पुल और रास्ता बनने के बाद तीन अक्टूबर से फूलों की घाटी की यात्रा शुरू की थी। हालांकि आपदा से भयभीत अधिकांश पर्यटकों ने घाटी से किनारा किए रखा। यही कारण है कि तीन अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सिर्फ पांच विदेशी और 176 भारतीय पर्यटकों ने ही फूलों की घाटी का दीदार किया।
इस बीच, नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे ने बताया कि इस दौरान पर्यटकों से 29 हजार 400 रुपये की आय प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इस समय फूलों की घाटी में चार इंच बर्फ जमी हुई है।