पालिका ने बांटे 2400 कूड़ेदान
जोशीमठ: नगर को कूड़ा मुक्त रखने के लिए नगर पालिका ने नागरिकों को कूड़ेदान दिए। नागरिकों ने भी नगर को स
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 06:55 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 06:55 PM (IST)
जोशीमठ: नगर को कूड़ा मुक्त रखने के लिए नगर पालिका ने नागरिकों को कूड़ेदान दिए। नागरिकों ने भी नगर को स्वच्छ रखने की शपथ भी।
नगर पालिका ने नगर में 2400 कूड़ेदानों का वितरण किया। एक व्यक्ति को दो कूड़ेदान जैविक व अजैविक कूड़ा रखने के लिए दिया। कूड़ेदान रखने वाला प्रत्येक व्यक्ति शुल्क के रूप में नगर पालिका को प्रतिदिन एक रुपया देगा। नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत ने बताया कि नगर को कूड़ा मुक्त करने के लिए पालिका ने कूड़ेदानों का वितरण किया। उन्होंने बताया कि नगर में पांच हजार नागरिकों को कूड़ेदान देने का लक्ष्य पालिका ने रखा है। बताया कि 2011 व 2017 में पालिका को निर्मल पुरस्कार मिल चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें