गर्मी बढ़ने के साथ ही बढ़ने लगा जलसंकट
कर्णप्रयाग: गर्मी बढ़ने के साथ ही कर्णप्रयाग व ग्रामीण अंचलों में पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर पालि
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 05:14 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 05:14 PM (IST)
कर्णप्रयाग: गर्मी बढ़ने के साथ ही कर्णप्रयाग व ग्रामीण अंचलों में पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर पालिका क्षेत्र कर्णप्रयाग के मुख्य बाजार सहित सेमीदेवतोली में पानी के लिए उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं क्षेत्रवासियों ने कालेश्वर लिफ्ट पेयजल योजना को जल्द शुरू करने की मांग जलसंस्थान से की है। इसी तरह कपीरी के कुंडडुंग्रा में प्राकृतिक स्रोत सूख जाने से पानी संकट बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस आशय का ज्ञापन जलसंस्थान अधिशासी अभियंता कार्यालय को देते हुए दाडिमगाड-कुंडडुंग्रा पेयजल योजना पर निर्माण कार्य प्रारंभ करने की गुहार लगायी है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान रीना देवी, पुष्कर सिंह, आनंद सिंह, देवेन्द्र सिंह, मदन सिंह शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें