शराबियों के हुड़दंग से लोग परेशान
गोपेश्वर: नगर की विवेकानंद कालोनी में शराबियों के हुड़दंग से आम लोग परेशान हैं। इस संबंध में नागरिकों
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 04:31 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 04:31 PM (IST)
गोपेश्वर: नगर की विवेकानंद कालोनी में शराबियों के हुड़दंग से आम लोग परेशान हैं। इस संबंध में नागरिकों ने पुलिस से शिकायत कर शराबियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
नागरिकों ने गोपेश्वर के थानाध्यक्ष को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया है। नागरिकों का कहना है कि सायं ढलते ही शराबी विवेकानंद कालोनी व आसपास के क्षेत्र में हुड़दंग मचाना शुरू करते हैं। इससे यहां का शांत वातावरण दूषित हो रहा है। कहा कि शराबी कभी भी यहां पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। शराबियों के हुड़दंग से महिलाओं का सायं को सड़क पर चलना दूभर हो गया है। शिकायत करने वालों में नीलम ¨सह नेगी समेत अन्य नागरिक शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें