श्रीराम के जन्म पर बांटी ग्रामीणों को मिठाइयां
संवाद सूत्र, जोशीमठ: आपदा प्रभावित पटूड़ी गांव में रामलीला शुरू हो गई है। रामलीला के पहले दिन भगवान श
संवाद सूत्र, जोशीमठ: आपदा प्रभावित पटूड़ी गांव में रामलीला शुरू हो गई है। रामलीला के पहले दिन भगवान श्रीराम व अनुजों के जन्म पर रामभक्तों ने एक दूसरे को मिठाई बांटी।
पटूड़ी गांव में 2011 के छह साल बाद इस वर्ष रामलीला का आयोजन शुरू किया गया है। गांव के पंचायत घर में आयोजित रामलीला के पहले दिन लंका में राजा रावण उनके भाई विभीषण व कुंभकरण ने ब्रह्मा के तप करने के बाद उनसे वरदान प्राप्त किया। वरदान प्राप्त करने के बाद रावण ने तीनों लोकों पर हमला कर देव, दैत्यों और मानवों पर अत्याचार शुरू किया गया। लीला में लंकापति रावण ने कैलाश पर्वत पर करते हुए उसे हिला दिया। इससे भगवान शिव भी अपने भक्त रावण पर कुपित हो गए। रावण के अत्याचार बढ़ने के बाद देवता व मानवों ने भगवान विष्णु की शरण ली। तब भगवान विष्णु मनुष्य के रूप में अवतार लेते हैं। राजा दशरथ के घर में विष्णु भगवान श्रीराम के रूप में जन्म लेते हैं। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के जन्म पर अयोध्या में जमकर आतिशबाजी होती है। रामलीला में देर रात तक दर्शक बैठकर आनंद उठा रहे हैं। रामलीला के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।