बार भवन नहीं बना तो उग्र होगा आंदोलन
पोखरी: तहसील पोखरी में वित्तीय स्वीकृति के बाद बार संघ भवन निर्माण का नहीं होने से अधिवक्ता खफा हैं।
पोखरी: तहसील पोखरी में वित्तीय स्वीकृति के बाद बार संघ भवन निर्माण का नहीं होने से अधिवक्ता खफा हैं। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
बार संघ के अध्यक्ष यशवंत बत्र्वाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बार संघ भवन के लिए धनराशि स्वीकृत है। लेकिन इसके बाद भी निर्माण शुरू नहीं हो रहा है। जल्द निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बार संघ के सचिव श्रवण सती ने कहा कि तहसील खुले 18 साल हो गये हैं। तहसील कार्यालय व अधिकारियों के लिए आवास बन गये हैं। लेकिन अधिवक्ताओं व राइटरों के बैठने के लिए बार संघ का भवन नहीं बन पाया है। इससे उन्हें खुले में काम करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बार संघ के उपाध्यक्ष देवेन्द्र बत्र्वाल ने कहा कि बार भवन न बनने के पीछे तहसील प्रशासन में बैठे कुछ लोगों का हाथ है। पत्रकारवार्ता में बार संघ के सदस्य विनोद कुमार भी मौजूद थे।