निरीक्षण में महिला चिकित्सक व अनुसेवक रहे गायब
गोपेश्वर: अपर जिलाधिकारी ने बुधवार को आयुर्वेदिक चिकित्सालय बछेर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां
गोपेश्वर: अपर जिलाधिकारी ने बुधवार को आयुर्वेदिक चिकित्सालय बछेर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां तैनात महिला चिकित्सक के साथ ही अनुसेवक भी नदारद मिले। अपर जिलाधिकारी ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
अपर जिलाधिकारी जगदीश लाल ने बछेर आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। इसमें चिकित्सा अधिकारी डॉ. लजावती देवी तथा अनुसेवक पीएस नेगी अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि तैनात अन्य अनुसेवक रणजीत ¨सह फरवरी से अनुपस्थित चल रहे हैं। अपर जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय देबीखेत का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अध्यापिका संगीता नौटियाल अनुपस्थित मिली। साथ ही भोजन माता कमला देवी भी स्कूल से अनुपस्थित मिली। राइंका देबीखेत के निरीक्षण भी अपर जिलाधिकारी ने किया। यहां भी एक भोजन माता विमला देवी अनुपस्थित पाई गई। अपर जिलाधिकारी ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। कहा कि समय-समय पर सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों का निरीक्षण जारी रहेगा।