विज्ञान ड्रामा में राइंका बैरासकुंड ने दर्ज की जीत
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: घाट विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: घाट विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी मेधा दिखाई।
राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाट में बीईओ अमर बहादुर सरोज ने विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति रुचि रखते हुए नए आविष्कार करने चाहिए। उन्होंने विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों व तथ्यों को समाज के सामने लाने का आह्वान किया। विज्ञान महोत्सव में प्रदर्शनी के सीनियर वर्ग के स्वास्थ्य प्रोजेक्ट में राइंका बांजबगड़ के मुकेश ¨सह प्रथम, उद्योग प्रोजेक्ट में राइंका घाट के अंकित देवराड़ी प्रथम रहे। वहीं संसाधन में पवन प्रथम, खाद्य उत्पाद प्रोजेक्ट में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाट की ज्योति प्रथम स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाट की बबीता स्वास्थ्य प्रोजेक्ट में प्रथम, उद्योग में राइंका बांजबगड़ की चंद्रकला, परिवहन प्रोजेक्ट में राइंका बांजबगड़ के महेंद्र ¨सह प्रथम, संसाधन प्रोजेक्ट में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाट की अंजलि ने पहला स्थान हासिल किया। विज्ञान ड्रामा में राइंका बैरासकुंड की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान मेला के टीम प्रोजेक्ट में राइंका बैरासकुंड प्रथम, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घाट द्वितीय, एकल प्रोजेक्ट में राइंका बांजबगड़ प्रथम रहे। इस अवसर पर विज्ञान महोत्सव के ब्लॉक समन्वयक धनपति साह, मुन्नी शाह, गीता डिमरी, राजेश्वरी कोहली, टीपी गौड, दीपा बिष्ट समेत कई लोग मौजूद थे।