Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

गोपेश्वर: कांग्रेस पार्टी के गैरसैंण जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव के नंदप्रयाग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने

By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 05:41 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

गोपेश्वर: कांग्रेस पार्टी के गैरसैंण जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव के नंदप्रयाग आगमन पर कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस मौके कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने की अपील की गई। गैरसैंण जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले की तीनों विस सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का परचम लहराएगा।

loksabha election banner

कांग्रेस पार्टी के गैरसैंण जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह रावत व प्रदेश सचिव उम्मेद सिंह कठैत मंगलवार को नंदप्रयाग पहुंचे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने स्व. रामप्रसाद बहुगुणा पार्क से लेकर मुख्य बाजार तक रैली निकाली। इस दौरान वीरेंद्र रावत ने कहा कि सरकार के विकास कार्यो को देखते हुए 2017 में भी चमोली की जनता कांग्रेस का साथ देगी। प्रदेश सचिव उम्मेद ¨सह कठैत ने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। वहीं इस मौके पर 10 से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रधान संगठन के नेता तेजवीर ¨सह, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर पल्लव, अंजू कठैत, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण बिष्ट, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रेम ¨सह राणा आदि कई लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.