Move to Jagran APP

प्रशासन व ग्रामीणों की वार्ता विफल

संवाद सहयोगी, गैरसैंण: नगर गैरसैंण व सलियाणा वार्ड निवासियों के मध्य विवाद के चलते नगर का मुख्य बा

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 05:29 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 05:29 PM (IST)
प्रशासन व ग्रामीणों की वार्ता विफल

संवाद सहयोगी, गैरसैंण:

loksabha election banner

नगर गैरसैंण व सलियाणा वार्ड निवासियों के मध्य विवाद के चलते नगर का मुख्य बाजार कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है।

मंगलवार को समस्या निस्तारण के लिए प्रशासन की पांचवें दौर की वार्ता भी विफल रही। बुधवार को सलियाणा वार्ड में प्रशासनिक प्रतिनिधि व वार्ड के लोगों के मध्य फिर से बातचीत होगी।

बतातें चले कि नगर पंचायत गैरसैंण के मुख्यालय से चार किमी दूर रामगंगा से सटे श्यामागाड़ तोक को डंपिंग जोन बनाया गया है जहां बीते 6 माह से नगर का कचरा डाला जा रहा है समीपस्थ सलियाणा वार्ड के निवासियों का कहना है कि डंपिंग जोन रामगंगा के समीप होने से जहां नदी दूषित हो रही है वहीं दूसरी ओर कचरे से उठ रही दुर्गंध का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है व मवेशियों की भी सेहत बिगड़ रही है। मामले में 14 जुलाई को वार्डनिवासियों ने कई घंटे नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार व अधिशासी अधिकारी एलएम मिश्र का घेराव कर कचरा हटाने की मांग की थी। जिस पर प्रशासन ने वार्ता के माध्यम से समस्या का समाधान निकालने की बात कही, इस बीच नगरवासियों व प्रशासन के मध्य पांच दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन मामला जस का तस है। विवाद के कारण नगर पंचायत कूड़ा नही उठा पा रहा है जिससे बाजार में हर ओर कचरा पसरा है। मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम गैरसैंण समृता परमार व नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह की उपस्थिति में सलियाणा गांव निवासियों से पुन: वार्ता हुई। जिसमें प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगते हुए कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था किए जाने की बात कही। वार्ता में शामिल महिला मंगल दल पदाधिकारी श्यामागाड़ से कूड़ा हटाने की जिद पर डटे रही। दल की कोषाध्यक्ष आशा देवी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया वहीं वन पंचायत सरपंच गणेश सिंह ने कहा कि वन पंचायत की भूमि नगर पंचायत को दिए जाने पर अभी तक अनापत्ति नहीं दी गई है ऐसे में डंपिग जोन बनाया जाना उचित नहीं है। घंटे चली बहस के बाद उपजिलाधिकारी ने बुधवार को सलियाणा वार्ड में पुन: वार्ता कर समाधान निकालने की बात कही। इस मौके पर सभासद दिगंबर सिंह, ममंद अध्यक्ष विनिता देवी, जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह, अमर सिंह, हयात सिंह, विमला देवी, पूजा देवी, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.