धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
गोपेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल का 38वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय गोपेश्वर में धूमधाम से मनाया गया।
गोपेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल का 38वां स्थापना दिवस जिला मुख्यालय गोपेश्वर में धूमधाम से मनाया गया।
गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में राज्य निर्माण के लिए उक्रांद के किए गए संघर्ष को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने शहीदों के सपनों पर पानी फेर दिया है। राज्य का निर्माण युवाओं को रोजगार देने व पलायन को समाप्त करने के लिए हुआ था मगर आज भाजपा, कांग्रेस की सरकार इन मुद्दों से भटक गई है। सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। राज्य का विकास इन सरकारों के कार्यकाल में अवरुद्ध हो गया है। कार्यक्रम में उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष अरुण शाह, सत्य प्रकाश सती, बच्चीराम उनियाल, जगदंबा प्रसाद, विक्रम ¨सह नेगी, दिगपाल ¨सह बिष्ट, वीरेंद्र असवाल, गो¨वद ¨सह नेगी समेत कई उक्रांद कार्यकर्ता शामिल थे।