भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बदरी-केदार के दर्शन
जागरण टीम, गढ़वाल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ
जागरण टीम, गढ़वाल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ में तप्तकुंड के पास गंदगी देख उन्होंने नाराजगी भी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनाव के लिए एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक देवभूमि में भाजपा की सरकार नहीं बनती तब तक संकल्प अधूरा है।
शनिवार सुबह अमित शाह हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पुनर्निर्माण कार्यो को भी देखा। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व मंत्री हरक ¨सह रावत, पूर्व विधायक शैलरानी रावत, पूर्व मंत्री मातबर ¨सह कंडारी और पूर्व विधायक आशा नौटियाल भी मौजूद थे।
इसके बाद भाजपा अध्यक्ष बदरीनाथ पहुंचे। मंदिर में उन्होंने वेदपाठ पूजा में भाग लिया। बदरी विशाल के दर्शनों के उपरांत उन्होंने मंदिर समिति के अतिथि गृह सभागार में भाजपा बदरीनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में भी शिरकत की। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्होंने कहा कि देश में भाजपा का विस्तार हो रहा है, लेकिन देवभूमि में जब तक सरकार नहीं बन जाती तब तक संकल्प अधूरा रहेगा। कहा कि आपदा के बाद से प्रदेश का विकास अवरुद्ध है। राज्य में भाजपा की सरकार आते ही विकास को भी गति दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू भी उपस्थित थे।