विस उपाध्यक्ष ने दिया आंदोलन को समर्थन
गोपेश्वर : नियमितीकरण व समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को विधानस
गोपेश्वर : नियमितीकरण व समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को विधानसभा उपाध्यक्ष ने समर्थन दिया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि वह सरकार तक मनरेगा कर्मचारियों की मांगें पहुंचाकर उसके निराकरण का प्रयास करेंगे।
मनरेगा कर्मी 23 मई से नियमितीकरण व समायोजन की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। कर्मचारी सभी विकासखंड मुख्यालयों पर भी धरना भी दे रहे हैं। कर्मियों ने कहा कि उनकी नियमितीकरण की मांग को सरकार लंबे समय से अनदेखी कर रही है। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कर्णप्रयाग विकासखंड कार्यालय में धरने पर बैठे मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरना स्थल पर पहुंचकर उन्होंने कहा कि वे कर्मियों की समस्या के लिए सरकार से बात करेंगे। इस मौके पर प्रदेश संगठन संरक्षक द्वारिका प्रसाद देवली, जिलाध्यक्ष सुधीर नेगी, जिला महामंत्री मयंक पुरोहित, बृजमोहन सजवाण, प्रदीप नेगी, उमा तिवारी, बलदेव ¨सह, दिगपाल नेगी, जयप्रकाश तिवारी समेत कई मनरेगा कर्मचारी शामिल थे।