Move to Jagran APP

एक फौजी आसान कर रहा महिला सशक्तिकरण की राह

संवाद सूत्र, पोखरी: महिला सशक्तिकरण का जोर-शोर से दावा करने वाली सरकार को प्रखंड पोखरी के सलना के सु

By Edited By: Published: Mon, 12 Oct 2015 05:18 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2015 05:18 PM (IST)
एक फौजी आसान कर रहा महिला सशक्तिकरण की राह

संवाद सूत्र, पोखरी: महिला सशक्तिकरण का जोर-शोर से दावा करने वाली सरकार को प्रखंड पोखरी के सलना के सुरेंद्र सैलानी ने आइना दिखाया है। सेना से सूबेदार पद से रिटायर्ड सुरेंद्र सैलानी अपने खर्चे पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। इसके लिए वे महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिलवा रहे हैं। उनके इन प्रयासों को देखते हुए बदरीनाथ विधायक अब मदद को आगे आए हैं।

loksabha election banner

सरकार महिला रोजगार के लाख दावे करते रहे, मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। विकास खंड पोखरी में भी यह तस्वीर जुदा नहीं है। क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति को देखते हुए सुरेंद्र सैलानी ने पोखरी बाजार में अपनी पत्‍‌नी कबोत्री देवी के नाम से एक कमरा किराये पर लेकर महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिला रहे हैं। इस केंद्र में 18 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। सुरेंद्र सैलानी बताते हैं कि सिलाई का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं खुद का रोजगार चला सकती हैं। सुरेंद्र ने विकासखंड कुमेड़ा में भी एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोला है, जहां 22 महिलाएं प्रशिक्षण ले रही हैं। सुरेंद्र सैलानी ने बताया कि वे अपने निजी खर्चे पर दोनों केंद्र चला रहे हैं। अभी तक उन्हें किसी भी विभाग से मदद नहीं मिली है। सुरेंद्र सैलानी की सेवा भाव को देखते हुए बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को मशीनें देने का वायदा किया है। विधायक ने कहा कि सुरेंद्र सैलानी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रथम चरण में 40 मशीन देने का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.