600 मी. दौड़ में जयप्रकाश व साक्षी में रही अव्वल
संवाद सूत्र, मेहलचौरी: विकासखंड गैरसैंण की तीन दिवसीय बेसिक क्रीड़ा रैली मेहलचौरी के महेंद्र नेगी क
संवाद सूत्र, मेहलचौरी:
विकासखंड गैरसैंण की तीन दिवसीय बेसिक क्रीड़ा रैली मेहलचौरी के महेंद्र नेगी क्रीड़ा मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुई। सीनियर वर्ग की 600 मी. दौड़ में जयप्रकाश व साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
शुक्रवार से शुरू हुई प्रतियोगिता में विभिन्न स्पद्र्धाएं हुई। सीनियर बालक वर्ग की 600 मी. दौड़ में संकुल कल्याणा के जयप्रकाश प्रथम व आगरचट्टी के प्रकाश द्वितीय स्थान पर है। बालिका वर्ग में आगरचट्टी की साक्षी ने बाजी मारी। मार्चपास्ट में जलचौरा प्रथम, भामदेव द्वितीय व रोहिणा तीसरे स्थान पर रहे।
इससे पूर्व, मुख्य अतिथि गैरसैंण नगर पंचायत अध्यक्ष गंगा सिंह पंवार झंडारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली। इसकी अगुआई फील्ड मार्शल धन सिंह कर रहे थे। राज्यस्तरीय खिलाड़ी बदियासेम जूहा की विनिता ने मशाल दौड़ के साथ खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। रैली में विकासखंड के 12 संकुलों के 300 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में अवतार सिंह, खंडशिक्षाधिकारी बीएल वर्मा, प्रधानाचार्य आरएस मुसनी, चौकी प्रभारी अनिरूद्ध मैठाणी, हरीश शाह, नवीन वर्मा, हीरा शाह आदि मौजूद थे।
गौचर में भी खूब दौड़े छात्र
गौचर: गौचर में 15वीं शीतकालीन दो दिवसीय बेसिक क्रीडा प्रतियोगिता शुरू हुई। बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी वीवीएस बिष्ट ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मार्चपास्ट में पनाई संकुल प्रथम स्थान पर रहा। सब जूनियर वर्ग की 600 मी. दौड़ में विनोद ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालिका वर्ग की 400 मी. दौड़ आरती ने बाजी मारी। बालक वर्ग की गोला फेंक स्पद्र्धा में राजकुमार 50 मी. दौड़ में मनोज ने प्रथम स्थान कब्जाया। इस दौरान रजनी खत्री, बीना शर्मा, अवतार रावत, बीना भंडारी, दिगंबर नेगी, बिंदी लाल आदि मौजूद रहे।