दस साल से तैयार नहीं हुई डिटेल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में मुख्य भवन के पीछे हो रहे भूस्खलन की रो
संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में मुख्य भवन के पीछे हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए ट्रीटमेंट तो दूर अभी तक इस भूस्खलन की भूवैज्ञानिक सर्वे तक नहीं हो पाई है। पिछले 10 साल से यह भूस्खलन नासूर बना हुआ है। बालिका इंटर कॉलेज के छात्र छात्राएं भी विद्यालय भवन में भय के बीच पठन पाठन कर रहे हैं।
वर्ष 2005 में जिला मुख्यालय गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पीछे भूस्खलन शुरू हुआ था। पहले चरण में हुए भूस्खलन का समय पर उपचार न होने के कारण आज यह भूस्खलन पौने किमी लंबे चौड़े क्षेत्र में फैल गया है। भूस्खलन की रोकथाम के लिए समय समय पर बालिका इंटर कालेज प्रशासन के अलावा अभिभावकों ने भी शासन प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन अभी तक इस भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। विद्यालय प्रशासन व अभिभावकों की मांग पर इस भूस्खलन की डिटेल जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी वर्ष 2010 में किया, लेकिन अभी तक कमेटी ने डिटेल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तक तैयार नहीं की गई है। अब हालत यह है कि बारिश के दौरान विद्यालय भवन के पीछे भूस्खलन के चलते छात्राएं भय के माहौल में इस विद्यालय में पठन पाठन कर रहे हैं। अभिभावक सत्येंद्र सिंह का कहना है कि शासन प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई। मगर अभी तक भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। भूवैज्ञानिक अमित गौरव का कहना है कि कमेटी ने डिटेल इन्वेस्टिगेशन के बाद ही भूस्खलन की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जा सकते हैं।