पेयजल समस्या को लेकर व्यापारी मुखर
गोपेश्वर : नगर में पेयजल समस्या को लेकर व्यापारी भी मुखर हो गए हैं। व्यापार संघ ने पेयजल आपूर्ति सु
By Edited By: Published: Sun, 02 Aug 2015 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 05:43 PM (IST)
गोपेश्वर : नगर में पेयजल समस्या को लेकर व्यापारी भी मुखर हो गए हैं। व्यापार संघ ने पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
व्यापार मंडल के सदस्यों का कहना है कि नगर में बसंत विहार, मंदिर मार्ग, सुभाषनगर, हल्दापानी सहित आधी से अधिक आबादी पेयजल संकट से परेशान है। अमृतगंगा पेयजल योजना से सप्लाई बंद होने के बाद पुरानी लाइन से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। व्यापारियों ने तत्काल अमृतगंगा से पानी सुचारु करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापनदाताओं में व्यापार संघ के अध्यक्ष अनूप पुरोहित, महामंत्री आयुष चौहान, कोषाध्यक्ष राकेश बर्फाल आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें