अनियंत्रित मारुति खाई में गिरी, एक की मौत
मेहलचौरी: चमोली जिले के गैरसैंण ब्लाक में बीएमबी मोटर मार्ग पर लगातार दूसरे दिन हुई सड़क दुर्घटना मे
मेहलचौरी: चमोली जिले के गैरसैंण ब्लाक में बीएमबी मोटर मार्ग पर लगातार दूसरे दिन हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। गुरुवार को यहां माईथान के पास हुई दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई थी।
धारापाणी से नागचुलाखाल की ओर जा रही मारुति कार दोपहर तीन बजे बंज्याणी धार के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरे नाले मे जा गिरी। उसमें सवार सात युवकों में से दर्शन सिंह नेगी पुत्र पंचम सिंह (25) निवासी हरगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें चंद्र सिंह पुत्र धन सिंह उम्र (38), मोहन सिंह पुत्र विजय सिंह (40) वर्ष, अमर सिंह पुत्र राजे सिंह (32) शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में भर्ती कराया गया है। चालक शंकर सिंह पुत्र धन सिंह, पान सिंह पुत्र बलवंत सिंह व महेश पुत्र नारायण सिंह को भी चोटें आई हैं। थाना प्रभारी कुंदन राम आर्य और सीएचसी प्रभारी डॉ.अमलेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है।