हेमकुंड यात्रियों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू
बारिश और भूस्खलन के कारण हेमकुंड में फंसे 3500 यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। पांच हेलीकॉप्टरों के जरिए सिख यात्रियों को घांघरिया से गोविंदघाट लाया जा रहा है, जबकि बीमार यात्रियों को सीधे जोशीमठ पहुंचया जा रहा है।
गोपेश्वर। बारिश और भूस्खलन के कारण हेमकुंड में फंसे 3500 यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। पांच हेलीकॉप्टरों के जरिए सिख यात्रियों को घांघरिया से गोविंदघाट लाया जा रहा है, जबकि बीमार यात्रियों को सीधे जोशीमठ पहुंचया जा रहा है।
बीते दिनों बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे समेत हेमकुंड पैदल मार्ग भी भूस्खलन के कारण कई जगहों पर बाधित हो गया था। जिसके चलते कई यात्री विभिन्न पड़ावों पर फंस गए थे। एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से कई यात्रियों को बाहर निकाला गया था, लेकिन कुछ यात्री घांघरिया आदि में ही फंसे रह गए। रविवार को इन यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया है। अभियान मे पांच हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है।
पढ़ें- अब नक्सल ऑपरेशन पर सैटेलाइट ट्रैकर से नजर