बुग्याल गया युवक तीन दिन से लापता
देवाल: जानकारी के अनुसार बलाण गांव निवासी खीम राम पुत्र तिलराम उम्र 30 वर्ष 20 मई को गांव की सीमा से
By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2015 05:47 PM (IST)
देवाल: जानकारी के अनुसार बलाण गांव निवासी खीम राम पुत्र तिलराम उम्र 30 वर्ष 20 मई को गांव की सीमा से 10 किमी दूर कुंवारी बुग्याल गया था। लेकिन दो दिन बाद भी जब वह घर नही लौटा तो परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस पर उसके बडे भाई पुष्कर राम ने गुमशुदगी की रिपोर्ट राजस्व उपनिरीक्षक जैन बिष्ट को दी। शनिवार को राजस्व उपनिरीक्षक मकड़ सिंह बिष्ट व दुर्गा प्रसाद कपरवाण लापता हुए युवक की खोजबीन के लिए रवाना हो गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें