सीमांत की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरेंगे
गोपेश्वर: भारत-तिब्बत सीमा से लगी नीती घाटी में सड़कों की बदहाल स्थिति पर भाजपा ने प्रदेश सरकार को घे
गोपेश्वर: भारत-तिब्बत सीमा से लगी नीती घाटी में सड़कों की बदहाल स्थिति पर भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कपरवाण ने कहा कि सामरिक लिहाज से संवेदनशील बॉर्डर की सड़कों पर सरकार का ध्यान न जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
नीती घाटी भ्रमण के बाद वापस लौटे भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि नीती घाटी में सड़क की स्थिति बदहाल है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन सीमा से यह घाटी लगी हुई है। कहा कि यह सड़क सीमा सड़क संगठन के अधीन होने के बावजूद इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा बार्डर इलाके में बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी ग्रामीण महरूम हैं। बार्डर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जल्द ही भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी।