पर्वतारोही दल के साथ गए दो पोर्टरों मौत
संवाद सूत्र, बदरीनाथ (चमोली) : मुकुट पर्वत पर आरोहण को निकले इंडो जर्मन एक्सपीडिशन दल के साथ गए दो प
संवाद सूत्र, बदरीनाथ (चमोली) : मुकुट पर्वत पर आरोहण को निकले इंडो जर्मन एक्सपीडिशन दल के साथ गए दो पोर्टरों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि माणा-घसतोली ट्रैक पर दोनों की मृत्यु हो गई। खराब मौसम के कारण अत्यधिक ठंड से यह घटना हुई है। खराब मौसम के कारण अभियान भी रोक दिया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 सितंबर को जोशीमठ से इंडो जर्मन एक्सपीडिशन दल मुकुट पर्वत के लिए रवाना हुआ था। दल में कुल 35 सदस्य थे और इन्हें 23 अक्टूबर को वापस लौटना था। बताया जा रहा है कि घसतोली के पास पोर्टर कलम सिंह (29 वर्ष) पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम ल्वाणी तहसील घाट जिला चमोली और कुशल नेपाली (20 वर्ष) पुत्र देवराज निवासी ग्राम गाढ़ापानी जिला उलगू नेपाल की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से कलम सिंह ने 13 अक्टूबर और कुशल ने 15 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। शुक्रवार को साथी बदरनाथ पहुंचे साथी पोर्टर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष बदरीनाथ मुकेश चौहान ने पुलिस बल को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।