Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने निकाली भड़ास

By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 08:55 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 08:55 PM (IST)
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने निकाली भड़ास

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं ने ही नहीं बल्कि जिलाध्यक्ष ने भी प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख सरकार की संगठन की उपेक्षा पर जमकर भड़ास निकाली। मौके की नजाकत को भांपते प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद पत्रकारों से बाहर जाने का अनुरोध कर बाद में सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कार्यकर्ताओं में जोश डालने के लिए चमोली भ्रमण पर आए थे। जिला मुख्यालय गोपेश्वर के जिला पंचायत हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं ने सरकार पर संगठन की उपेक्षा का आरोप लगाया। स्वयं चमोली के जिलाध्यक्ष हरि सिंह संगठन की उपेक्षा से इतने आहत थे, कि उन्होंने यहां तक कह दिया कि चमोली के संगठन को तो सिर्फ देहरादून रैली में भीड़ जुटाने के काम तक ही सीमित रखा जाता है। उन्होंने यहां तक कहा कि लोकसभा चुनाव व पंचायत चुनाव में तो उनको व जिला संगठन को पूछा तक नहीं गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार की पोल जनता के बीच खुल चुकी है। लोग समझ चुके हैं कि भाजपा हवाई सपने मात्र दिखाती है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को जोश खरोश के साथ प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाना होगा। बैठक में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष विधायक राजेंद्र भंडारी, विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक डॉ.अनुसूया प्रसाद मैखुरी, थराली विधायक प्रो.जीतराम समेत कई कांग्रेसी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.