गार्गी, साक्षी व ईशा ने पाया चित्रकला में पहला स्थान
जागरण प्रतिनिधि, गोपेश्वर: नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला मुख्यालय के विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओंके बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 102 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में पीस पब्लिक स्कूल की गार्गी पांडे ने पहला, प्रशंसा भंडारी ने दूसरा व जया ने तीसरा स्थान हासिल किया। इशिता ने चौथा व आयशा ने पांचवां स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल की साक्षी डिमरी प्रथम, अमन द्वितीय व प्रिया तृतीय स्थान पर रही। सूरज गुसांई ने चौथा व अनुभि पुरोहित ने पांचवां स्थान पाया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में ईशा जोशी पहले, अंबिका बत्र्वाल दूसरे तथा सार्थक तीसरे स्थान पर रहे। प्रियंका मनराल चौथे व शिवांजलि पांचवें स्थान पर रही। इस मौके पर रंगकर्मी सुरेश वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। इससे बच्चों की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने कहा कि सीमांत पहाड़ी जनपद चमोली में बच्चों के अंदर सृजनशीलता व संवेदनशीलता प्राकृतिक रूप से बसी हुई है जिसे बच्चे चित्रों के माध्यम से उकेर रहे हैं। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डॉ.योगेश धस्माना ने कहा कि केंद्र समय-समय पर बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता है। इस अवसर पर अरविंद बिष्ट, देवेंद्र सिंह दानू, बिटेंद्र सिंह, पूनम सती, हरजोत सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर