Move to Jagran APP

कुमाऊंनी भाषा के संरक्षण को एकजुट प्रयास जरूरी: डा. रावत

बागेश्‍वर पहुंचे वरिष्ठ कुमाऊंनी साहित्यकार डा. हयात सिंह रावत ने कहा है कि कुमाऊंनी भाषा के संरक्षण व संव‌र्द्धन के लिए सभी को एकजुट प्रयास करना होगा।

By Edited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 07:00 AM (IST)
कुमाऊंनी भाषा के संरक्षण को एकजुट प्रयास जरूरी: डा. रावत

बागेश्र्वर, [जेएनएन]: बागेश्वर पहुंचे वरिष्ठ कुमाऊंनी साहित्यकार डा. हयात सिंह रावत ने कहा है कि कुमाऊंनी भाषा के संरक्षण व संव‌र्द्धन के लिए सभी को एकजुट प्रयास करना होगा।

loksabha election banner

आदर्श ज्ञानार्जन विद्यालय गरुड़ मे आयोजित विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा. रावत ने कहा कि कुमाऊं की संस्कृति व भाषा विश्र्व मे अद्वितीय है। इसके संरक्षण की आवश्यकता है। वरिष्ठ कवि मोहन जोशी ने अपने कुमाऊंनी काव्य संग्रह क धै और छंदबद्ध काव्य संग्रह वीर शहीद, अमर क्रांतिकारी और परमवीर सोमनाथ गाथा के बारे मे विस्तार से बताया।

कहा कि पहाड़ की बोली व भाषा को बचाने से ही प्रदेश का विकास होगा। विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के पूर्व प्रदेश निरीक्षक हरीदला जोशी ने मोहन जोशी के साहित्य की सराहना की। साहित्यकार डा. कपिलेश भोज ने भी मोहन जोशी के साहित्य संरचना की सराहना करते हुए बोली व भाषाओ पर मंडराते संकट पर चिंता जाहिर की। संचालन उलाराखंड साहित्यकार पत्रकार समिति के महासचिव चंद्रशेखर बड़सीला ने किया।

पढ़ें:-सरकारों को समझना होगा कि महिलाएं हिमालयी राज्य की आत्मा हैं: पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी

इस मौके पर डा. हेम चंद्र दूबे, मनोज खोलिया, डा. गोपाल कृष्ण जोशी, जगदीश दफौटी, किशन सिंह मलड़ा, रमेश पर्वतीय, केवलानंद तिवारी, जीवन दोसाद, संतोष तिवारी, सुरेश जोशी, प्रकाश फुलारा, डीके जोशी, बची गिरि ने संबोधित करते हुए राज्य की बोली व भाषा को पाठयक्रम मे शामिल करने की मांग की। इस दौरान कपिलेश भोज ने सिविल सोसाइटी के पुस्तकालय को पुस्तके भेट की। समारोह मे क धै, वीर शहीद, अमर क्रांतिकारी, परमवीर सोमनाथ गाथा का विमोचन किया गया।

पढ़ें:-पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई योजना नहीं: डॉ. अनिल प्रकाश जोशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.