पिकअप सरयू में समाई, तीन लापता
अनरसा गांव के पास दोपहर एक पिकअप वाहन सरयू नदी में समा गया। दुर्घटना में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।
By BhanuEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2015 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 03:09 PM (IST)
बागेश्वर। अनरसा गांव के पास दोपहर एक पिकअप वाहन सरयू नदी में समा गया। दुर्घटना में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।
यह हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। चलकाना से कपकोट की ओर जा रहा पिकअप वाहन यूके 02-सीए-0065 अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़कता हुआ सरसू नदी में जा गिरा। इसी दौरान चालक कपकोट के गोलना गांव निवासी चालक विरेंद्र सिंह (25 वर्ष) पुत्र सोबन सिंह किसी तरह नदी में तैरकर बाहर आया।
चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिकअप में तीन अन्य और लोग भी बताए जा रहे हैं। नदी में रेस्क्यू कर लापता लोगों को तलाशा जा रहा है।
पढ़ें-खाई में गिरी स्विफ्ट कार, एक की मौत, चार घायल
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें