Move to Jagran APP

नेता आज तक नहीं समझ पाए कि कैसे होगा गांव का विकासः अनिल जोशी

पदमश्री डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि नेता आज तक यही नहीं समझ पाए कि गांव का विकास कैसे होगा। हमारे बच्चों ने बता दिया कि गांव के विकास का ढांचा कैसा होना चाहिए।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 01:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 05:00 AM (IST)
नेता आज तक नहीं समझ पाए कि कैसे होगा गांव का विकासः अनिल जोशी

बागेश्वर, [जेएनएन]: हिमालय यूनिटी मिशन (हम) की गांव बचाओ यात्रा बागेश्वर के सुनौली गांव पहुंची। यहां जनसभा की शुरुआत विद्यार्थियों से कराई। 'कैसे बचेंगे हमारे गांव और शिक्षा' विषय पर विद्यार्थियों ने कहा कि हमें स्कूल में खाना नहीं, बल्कि अच्छी शिक्षा चाहिए। गांव में स्कूल हैं, लेकिन उनमें अध्यापक नहीं हैं। जिन स्कूलों में विद्यार्थी नहीं, उनमें शिक्षक हैं। ऐसी व्यवस्था को खत्म होनी चाहिए।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे पदमश्री डॉ. अनिल जोशी ने कहा कि नेता आज तक यही नहीं समझ पाए कि गांव का विकास कैसे होगा। हमारे बच्चों ने बता दिया कि गांव के विकास का ढांचा कैसा होना चाहिए। बच्चों ने गांवों में स्कूल, सड़क, बिजली, पानी और अस्पतालों की हकीकत सामने रख दी।

loksabha election banner

पढ़ें-सरकारों की गलत नीतियों से गांव खाली: डॉ. अनिल जोशी
उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हम क्या देकर जाएंगे। इस पर मंथन करने की जरूरत है। 'हम' की यात्रा का मुख्य उद्देश्य भी यही है। उन्होंने कहा कि हमें उत्तराखंड से लेकर स्कूल और अस्पताल भी आंदोलन से ही मिले।

पढ़ें:-कांग्रेस और भाजपा ने किया गांवों से छल: पद्मश्री डॉ.अनिल जोशी

ईश्वर जोशी ने कहा कि गांवों में जंगली जानवरों का आतंक है। फसलों के साथ लोगों की जान भी खतरे में है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र टम्टा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी की जो सोच है, वह गांव बचाने में कारगर होगी।
पढ़ें:-सरकारों को समझना होगा कि महिलाएं हिमालयी राज्य की आत्मा हैं: पद्मश्री अनिल प्रकाश जोशी

पढ़ें:-पलायन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के पास कोई योजना नहीं: डॉ. अनिल प्रकाश जोशी

पढ़ें:-गांवों की बदौलत ही शहर भी रहते हैं जिंदा: पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.