बागेश्वर में जनधन जन सुरक्षा योजना शुरू
जिले के प्रभारी मंत्री हरीश चंद्रदुर्गापाल ने ब्लाक मुख्यालय में जनधन जन सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिलाओं को एक पौध भी वितरित की गई।
बागेश्वर। जिले के प्रभारी मंत्री हरीश चंद्रदुर्गापाल ने ब्लाक मुख्यालय में जनधन जन सुरक्षा बीमा योजना का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिलाओं को एक पौध भी वितरित की गई।
इस योजना के तहत 500 महिलाओं का बीमा भी किया गया। इसकी प्रीमियम राशि प्रदेश सरकार वहन करेगी। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के विकास को वचनबद्ध है। प्रदेश सरकार इस साल को महिला सशक्तिकरण के रूप में मना रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को प्रदेश सरकार गंगा गौ योजना शुरू करने जा रही है। इसके तहत पूरे प्रदेश से पांच सौ चयनित महिलाओं को गाय दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने जनधन योजना के लिए चयनित सौ महिलाओं को एक-एक पौध व प्रमाणपत्र भी दिए।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐथानी, ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल, जिलाधिकारी भोपाल सिंह मनराल, पुलिस अधीक्षक एनएस नपच्याल, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु जोशी आदि मौजूद थे।
पढ़ें-महिलाओं को वितरित की फलदार पौध