आने वाली पीढ़ी है प्यारी, तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी.....
ग्रामीण क्षेत्रों में भी पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौसम चक्र गड़बड़ा गया है।
गरुड़, [जेएनएन]: ग्रामीण क्षेत्रों में भी पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील के रइंका गागरीगोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया और जागरुकता रैली निकाली। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी हेम चंद्र उपाध्याय ने कहा कि आज पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग के चलते मौसम चक्र गड़बड़ा गया है। पृथ्वी का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई प्रकार की दिक्कते बढ़ती जा रही हैं।
उन्होंने पृथ्वी को बचाने के लिए प्रत्येक से आगे आने की अपील की। इस दौरान प्रमिला आगरी, आलोक किरन, योगेश कांडपाल, भुवन बोरा, मनोज पांडे आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
राइंका गरुड़ में एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डीएस पछाई के नेतृत्व में बच्चों ने गरुड़ बाज़ार में जागरुकता रैली निकाली।
इस दौरान प्रधानाचार्य बीआर आर्या, के रहमान, देवेंद्र मेहता, एमएम पांडे, जीडी भट्ट ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की विविध जानकारियां दी। उधर राइका मैगड़ीस्टेट में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नेत्र सिंह के नेतृत्व में बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली और स्थानीय गोलू देवता के मंदिर में सफाई की।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जीकेएस कटियार, पुनीत प्रकाश, गिरीश पंत, मंजू बिष्ट, पूनम टोलिया, मंजुला नेगी, सुनीता ने बच्चों से कहा कि जब धरती बचेगी तभी जीवन भी बचेगा और जीवन खुशहाल भी होगा। उन्होंने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ी हमें प्यारी है तो पृथ्वी को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: अत्यधिक मानवीय दखल से मिट्टी से भी छूटा कार्बन