खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल
गरुड़ (बागेश्वर) : गरुड़ से लाहुर घाटी को जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में ए
गरुड़ (बागेश्वर) : गरुड़ से लाहुर घाटी को जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। यह परिवार भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए पंजाब से आकर सुराग गांव जा रहा था।
शुक्रवार की अपराह्न तीन बजे लाहुर घाटी की ओर जा रही कार वज्यूला के चौफुला नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 50 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में देव सिंह पुत्र गोपाल सिंह (41)वर्ष देव सिंह की पत्नी नंदी देवी उम्र (38) वर्ष, पुत्री भारती उम्र(13)वर्ष, पुत्र ¨रकू (18)वर्ष और कार चला रहे देव सिंह के भाई रघुवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी पर ग्रामीणों ने सभी घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। परंतु देव सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने इन घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
दुर्घटना की सूचना पर एसडीएम चंदन सिंह डोबाल, तहसील खुशबू आर्या, नायब तहसील मोहन सिंह नयाल, कानूनगो गोपाल सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष एसएस कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख भरत फस्र्वाण व रंजीत डसीला ने घायलों का हाल जाना। भतीजी की शादी में शामिल होने आए देव सिंह की मौत से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।