Move to Jagran APP

उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी: शाह

बागेश्‍वर में आयोजित भाजपा की जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Thu, 09 Feb 2017 05:42 PM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2017 04:00 AM (IST)
उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी: शाह
उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी: शाह

बागेश्वर, [जेएनएन]: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि उत्तराखंड को मॉडल स्टेट बनाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। हरीश रावत को निशाने पर लेते हुए कहा कि रावत ने राज्य को न केवल बदनाम किया बल्कि बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के गर्त में डालने का भी काम किया।

loksabha election banner

नुमाइश मैदान में पार्टी प्रत्याशी चंदन दास व बलवंत भौर्याल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रत्याशियों को जिताने के लिए ही नहीं बल्कि उत्तराखंड का भाग्य बदलने के लिए मतदान करना है। उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक संपदा से धनी है। पर्यटन व रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन विकास के लिए विजन चाहिए, जो कि हरीश रावत के पास नहीं है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उत्तराखंड बनाया, इसे संवारेगी भी

ऐसा मुख्यमंत्री पहली बार देखा जो टीवी में विधायकों की खरीद फरोख्त करता हो। ऐसा कृत्य कर हरीश ने प्रदेश को बदनाम करने का काम किया है। राज्य निर्माण का विरोध करने वाले आज सत्ता में बैठे हैं तो विकास कैसे होगा। शाह ने कहा कि राज्य का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था अब इसे संवारने का कार्य नरेंद्र मोदी करेंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: गडकरी ने बदरीनाथ के विधायक को बताया दलबदलू

ऑल वेदर रोड का निर्माण कर केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य का भाग्य बदलने का कार्य किया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा पलायन रुकेगा। पहाड़ की जवानी व पानी भी यहां के काम आएगा। समृद्धशाली उत्तराखंड के निर्माण के लिए भाजपा प्रत्याशियों बलवंत सिंह भौर्याल व चंदन राम दास को जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: भाजपा बताए, क्या सीएम बनेंगे मोदी

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया व संचालन शिव सिंह बिष्ट व सुरेश कांडपाल ने किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विस संयोजक विक्रम शाही व सुबोध साह, पूर्व मंत्री राम प्रसाद टम्टा, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला, प्रमुख मनोहर राम, नपं अध्यक्ष चंपा आर्य, प्रभारी कैलाश पंत, गोविंद भंडारी ने संबोधित किया।

उत्तराखंंड चुनाव से संबंधित खबरों केे लिए यहां क्लिक करेंं--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.