धरने पर भाजपा विधायक, प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया
प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक चंदनदास समर्थकों के साथ चौक बाजार में जीबी पंत मूर्ति के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पक्षपात बंद नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
बागेश्वर। प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक चंदनदास समर्थकों के साथ चौक बाजार में जीबी पंत मूर्ति के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पक्षपात बंद नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
आज सुबह भाजपा विधायक चंदनदास समर्थकों के साथ चौक बाजार पहुंचे और जीबी पंत की मूर्ति के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि सरकार भाजपा विधायकों के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है।
भाजपा विधायक का कहना था कि प्रदेश सरकार भाजपा विधायकों के क्षेत्र में विकास कार्य को प्राथमिकता नहीं देती और न ही विकास कार्यों के लिए आसानी से फंड उपलब्ध कराती है। जबकि, कांग्रेस क्षेत्रों में विकास कार्यों को तरजीह दी जाती है।
उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने यह पक्षपातपूर्ण रवैया बंद नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। विधायक ने प्रदेश सरकार से नीतियों में बदलाव करने की मांग की।
पढ़ें-श्रम कानून में सुधार के विरोध में कल बसों का चक्काजाम