अलग-अलग घटनाओं में तीन घायल
बागेश्वर: अलग-अलग घटनाओं में बाइक रपटने से तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 06:55 PM (IST)
बागेश्वर: अलग-अलग घटनाओं में बाइक रपटने से तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सबकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
शुक्रवार को सरयू पुल के पास पहली घटना बाइक रपटने की हुई। जिसमें बाइक सवार दर्शन राम निवासी मंडलसेरा उम्र 19 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना पौड़ी बैंड के पास बाइक रपटने की हुई। बाइक रपटने से राजेंद्र ¨सह उम्र 28 साल व लीला देवी उम्र 52साल निवासी छानी, काफलीगैर घायल हो गए। राजेंद्र अपनी मां के साथ घर की ओर जा रहा था। रास्ते में मलबा गिरने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। तीन घायलों को जिला अस्तपाल में इलाज किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें