Move to Jagran APP

मकान की छत गिरने से बच्चा गंभीर घायल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: गरुड़ ब्लॉक में मकान की छत गिरने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वही

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 06:25 PM (IST)
मकान की छत गिरने से बच्चा गंभीर घायल
मकान की छत गिरने से बच्चा गंभीर घायल

जागरण संवाददाता, बागेश्वर: गरुड़ ब्लॉक में मकान की छत गिरने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अभी भी जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली पांच सड़कें बंद है जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

loksabha election banner

गुरुवार की देर रात करीब नौ बजे उड़खुली निवासी पुष्कर राम और उसका परिवार खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था। तभी अचानक उनके टिनशेड से बने मकान की छत गिर गई। छत गिरने से पुष्कर राम का नौ वर्षीय पुत्र भुवन गंभीर रूप घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। घटना के बाद राजस्व उपनिरीक्षक की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। वहीं अभी भी जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली पांच सड़कें बंद है। सड़क मार्ग बंद होने से आठ हजार की आबादी सीधे प्रभावित हो रही है। कौसानी-भरतरिया मोटर मार्ग पिछले दस दिनों से बंद है। विभाग का कहना है कि 30 जुलाई तक खुलने की संभावना है। मार्ग में भू-स्खलन लगातार होने से दिक्कतें हो रही है। लोक निर्माण विभाग व अन्य विभाग मार्ग खोलने में जुटे हुए है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि अगले एक सप्ताह में सभी मोटर मार्गों को सुचारू कर दिया जाएगा।

एक माह से बंद ¨पडारी मोटर मार्ग

बागेश्वर: बागेश्वर-¨पडारी मोटर मार्ग जगह-जगह भूस्खलन के कारण बंद है। एक माह का समय बीत जाने पर भी मार्ग नही खोला गया है। क्षतिग्रस्त मार्गों को ठीक करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। लोनिवि के अनुसार 24 जुलाई तक मार्ग खुलने की संभावना है।

--- जिले के बंद मोटर मार्ग---

- कपकोट-¨पडारी

- कौसानी-भरतरिया

- रेखाड़ी-बाछम

- कान्यालीकोट-जागथाना

- धुर-बदियाकोट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.