विषयों को रूचिकर बनाकर पढ़ाएं
बागेश्वर: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत विज्ञान और अं
बागेश्वर: राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत विज्ञान और अंग्रेजी के सहायक अध्यापकों का प्रशिक्षण हुआ। मौके पर विषय विशेषज्ञों ने कहा कि छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षक रोल माडल होता है। जिन विषयों को वह पढ़ाएं उसे रूचिकर तरीके से पेश करें। ताकि बच्चों को उसे समझने में कोई दिक्कत न हो। छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग कराएं ताकि उनका व्यक्तित्व विकास हो सके। इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक आकाश सारस्वत, प्रमोद तेवाड़ी, त्रिलोक ¨सह बिष्ट, जसदेव ¨सह भंडारी, विपिन कर्नाटक, राजीव निगम, नीरज जोशी, मनोज कुमार, गो¨वद ¨सह परिहार, ईश्वर ¨सह परिहार, दीप जोशी सहित 78 शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद थे।