अस्पताल में भर्ती युवक की मौत
बागेश्वर : जिला अस्पताल में भर्ती एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 06:40 PM (IST)
बागेश्वर : जिला अस्पताल में भर्ती एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
शुक्रवार देर रात जगदीश सिंह बिष्ट (34) पुत्र कुंदन सिंह बिष्ट द्वाराहाट के दुनागिरी की अचानक तबियत खराब हो गई। परिजनों ने घर पर ही प्राथमिक चिकित्सा की। देर रात उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि उसे बार-बार उल्टियां हो रही थी। इसी दौरान रात दस बजे उसकी मौत हो गई। शनिवार को युवक का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक बागेश्वर नगर के नदी गांव में अपनी बहन के घर आया था। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक समस्या से जूझ रहा था और इलाज के लिए यहां आया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें