डेढ़ करोड़ से बनेगी नगर में पाíकंग
- सरकार ने स्वीकृत की धनराशि, पाíकंग की समस्या का होगा समाधान - गोमती पुल और अस्पताल के पास बनेगी
- सरकार ने स्वीकृत की धनराशि, पाíकंग की समस्या का होगा समाधान
- गोमती पुल और अस्पताल के पास बनेगी पाíकंग
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: जिला मुख्यालय में पाíकंग के लिए चतुर्थ वित्त आयोग से डेढ़ करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। जल्द ही डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी जाएगी। पाíकंग बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
पिछले कई वर्षों से जिला मुख्यालय में पाíकंग की व्यवस्था करने की मांग उठाई जा रही है। डेढ़ साल पहले पाíकंग के संभावित स्थानों का चयन किया गया था। एक पाíकंग गोमती पुल के पास व दूसरी पाíकंग अस्पताल के समीप बनाया जाना प्रस्तावित है। सरकार ने लोगों की मांग को पूरा करते हुए चतुर्थ वित्त आयोग से डेढ़ करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। अब नगरपालिका डीपीआर बनाने की तैयारी कर रही है। जल्द ही डीपीआर बनाकर सरकार को भेजी जाएगी।
अभी तक जिला मुख्यालय में एक भी पाíकंग स्थल नही है। जिस कारण लोग सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। कभी तो घंटों जाम लग जाता था। इससे दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब उनकी समस्या का जल्द समाधान होने की उम्मीद है।
=============
:::::
नगर को अब जाम की समस्या से जल्द मुक्ति मिलेगी। सरकार से पाíकंग के लिए पैसा मिल गया है। दो जगह चयनित की गई है। जहां ओपन पाíकंग बनाई जाएगी। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-गीता रावल, पालिकाध्यक्ष