यहां पुलिस कर्मी ही दिखा रहे ट्रैफिक नियमों को ठेंगा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस कर्मी यहां खुद उन पर अमल
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: लोगों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस कर्मी यहां खुद उन पर अमल नहीं कर रहे हैं। बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन दौड़ाने वाले पुलिस कर्मियों को ऐसा करने से आखिर कौन रोकेगा, यह सवाल हर किसी के जुबान पर है।
यातायात नियमों कड़ाई से पालन करने के लिए यहां पुलिस समय-समय पर अभियान चलाती है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के पुलिस द्वारा खूब चालान किए जाते हैं और कई चालकों के वाहन भी सीज कर दिए जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी स्थितियों में कोई सुधार नहीं हो रहा है। आखिर हो भी कैसे, जब यातायात नियमों का पालन कराने वाली पुलिस ही उनका धड़ल्ले से उल्लंघन करे तो आम आदमी से क्या उम्मीद की जा सकती है। जिला मुख्यालय में कई पुलिस कर्मियों को बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन दौड़ाते आसानी से देखा जा सकता है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी इसके प्रति उदासीन बने हैं। हालांकि पुलिस अधीक्षक सुखबीर ¨सह स्वयं कह चुके हैं कि यातायात नियमों उल्लंघन करने वालों को कतई नही बख्शा जाएगा। इसके बावजूद उनके मातहत पुलिस कर्मी उनके निर्देशों को ही ताक पर रख खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन करने में लगे हैं।