नदी में कूड़ा फेंकने पर होगी कार्रवाई
बागेश्वर: सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने और पॉलीथिन के प्रयोग पर पाबंदी को लेकर पुलिस प्रशासन भी सख
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 07:17 PM (IST)
बागेश्वर: सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने और पॉलीथिन के प्रयोग पर पाबंदी को लेकर पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गया है। इसको लेकर एसपी सुखवीर सिंह ने सीओ व थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत कूड़ा नदी या सार्वजनिक जगहों पर डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। जो दुकानदार पॉलीथिन का प्रयोग करते पाए जाएंगे उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी। निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ईश्वर सिंह रावत ने कहा कि प्रशासन का पूरा सहयोग किया जाएगा ताकि शहर को पॉलीथिन व कूड़ा मुक्त कराया जा सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें