बच्चों को दी दुग्ध उत्पादन की जानकारियां
संवाद सूत्र, गरुड़ : शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज बंतोली के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण
संवाद सूत्र, गरुड़ : शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज बंतोली के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भ्रमण में बच्चों को दुग्ध उत्पादन आदि की जानकारी दी।
दल को प्रधानाचार्य चंद्र शेखर जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रवक्ता आरडी जोशी के नेतृत्व में गए दल ने एतिहासिक और धार्मिक स्थानों की यात्रा की। दुग्ध विभाग के पर्यवेक्षक विनोद पलड़िया ने विद्यार्थियों को दुग्ध अवशीतक प्रक्रिया के बारे में बताया। इसके अलावा बच्चों को दूध की शुद्धता की जांच करना तथा पाश्चुराइजेशन के बारे में जानकारी दी। कमेड़ी के काश्तकार घनश्याम परिहार ने बच्चों को वर्मीकंपोस्ट तथा मत्स्य पालन के बारे में चर्चा की। इसके बाद बच्चों को बैजनाथ मंदिर का भ्रमण कराया तथा पुजारी से मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण में शिक्षक जितेंद्र पंत, रितु बिष्ट व राधा आदि उपस्थित थे।