सड़क निर्माण को डीएम से मिला सेनानी परिवार
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के परिवार के सदस्यों
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के परिवार के सदस्यों ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर पालड़ीछीना- जनौटी पालड़ी- जैन करास मोटर मार्ग का शीघ्र निर्माण करने की मांग की। कहा कि मोटर मार्ग का नाम सेनानी के नाम से किया जाए।
सेनानी स्व. महेंद्र सिंह की पत्नी कमला देवी बबीता करायत, महेश लाल, पनीराम सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर कहा कि सड़क का निर्माण नहीं हो पाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में कई बार मांग करने के उपरांत भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। प्रशासन हर बार महज आश्वासन ही दे रहा है। इधर जिला पंचायत सदस्य रवि करायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपाल रौतेला, कमल टम्टा, हरीश जनौटी, दीवान सिंह, राजेंद्र नेगी आदि ने भी पालड़ी छीना, जनौटी पालड़ी, चनोली जैन करास मोटर मार्ग का निर्माण करने की मांग की है। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने सेनानी परिवार को आश्वस्त किया है कि सड़क का निर्माण जल्द किया जाएगा।