सचल चिकित्सा वाहन नहीं लौटाने पर सीएमओ ने दर्ज की प्राथमिकी
बागेश्वर: सचल चिकित्सा वाहन व अन्य उपकरण स्वास्थ्य विभाग को वापस नहीं लौटाने पर मुख्य चिकित्सा अधिका
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:40 PM (IST)
बागेश्वर: सचल चिकित्सा वाहन व अन्य उपकरण स्वास्थ्य विभाग को वापस नहीं लौटाने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संस्था जैन वीडियो आन ह्वील के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय साह जगाती ने बताया कि जिले में जैन वीडियो आन ह्वील नामक संस्था सचल चिकित्सा वाहन संचालित कर रही थी। वाहन व अन्य उपकरण विभाग ने ही संस्था को उपलब्ध कराए थे। जिले में बीते कई महीनों से सचल सेवा बंद पड़ी है। वाहन सहित अन्य उपकरण वापस लौटाने का आग्रह करने के बाद भी संस्था द्वारा वापस नहीं किए गए। गुरुवार को संस्था के खिलाफ कोतवाली में धारा 406 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें