कलक्ट्रेट कर्मियों ने किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्
जागरण संवाददाता, बागेश्वर: उत्तराखंड कलक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। संगठन ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कई सालों से पांच सूत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन के बाद भी सरकार कलक्ट्रेट कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। कहा कि संगठन 7 से 9 दिसंबर तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करेगा। संगठन ने कलक्ट्रेट अधिष्ठान ढांचे का पुनर्गठन, कलक्ट्रेट कर्मियों की शैक्षिक योग्यता इंटर करने, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति देने, नव सृजित तहसीलों में स्वीकृत कनिष्ठ सहायक के पदों का ग्रेड 2800 करने तथा प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नति करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उक्त समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता धम्मो राम कोहली ने की। धरना प्रदर्शन में दिनेश खेतवाल, सुंदर मोहन पाठक, चंदन बनकोटी, नंदन सिंह खड़ाई, नरेंद्र परिहार, राजेंद्र मेहरा, मंगल सिंह, ललित गोस्वामी, नीता मिश्रा, रेनू कर्नाटक, दीपक कुमार, रश्मि जोशी, हेमंत तिवारी, शोभा आदि शामिल थे।