सेनानी उत्तराधिकारियों को मिलेगी पेंशन
बागेश्वर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारियों को भी पेंशन मिलेगी। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन
By Edited By: Published: Mon, 24 Oct 2016 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 05:25 PM (IST)
बागेश्वर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारियों को भी पेंशन मिलेगी। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की बैठक में इस पर चर्चा की गई। संगठन के महामंत्री बसंत वर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सेनानी के उत्तराधिकारियों को सम्मान पेंशन देने की घोषणा की है। इस संबंध में सभी सेनानी के उत्तराधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम दत्त जोशी की उपेक्षा करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। कहा कि प्रशासन स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके आश्रित परिवारों की उपेक्षा कर रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें